दूरदर्शन केंद्र बंद होने से लोगों में आक्रोश

विधि महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सह वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव ¨सह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:54 PM (IST)
दूरदर्शन केंद्र बंद होने से लोगों में आक्रोश
दूरदर्शन केंद्र बंद होने से लोगों में आक्रोश

मधुबनी। विधि महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सह वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव ¨सह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विगत दिसंबर माह से मधुबनी में लो पावर ट्रांसमिशन दूरदर्शन केंद्र से प्रसारण बंद होने पर आक्रोश जताया गया और पूर्व की भांति इसके प्रसारण की मांग की गई। बैठक में ऋषिदेव ¨सह ने कहा कि दूरदर्शन समाज में अपने प्रसारण के माध्यम से सिक्का जमा चुकी है। मधुबनी दूरदर्शन केन्द्र के माध्यम से निश्शुल्क प्रसारण होता था। लेकिन, 25 दिसंबर 2018 से इस केंद्र से प्रसारण बंद कर दिया गया है। जिससे पिछड़े, दलित, महिला, छत्र, युवा बेरोजगार आदि में आक्रोश हे। अब उन्हें प्रसारण देखने के लिए अधिक भुगतान करना होगा। इसी तरह रांटी में आकाशवाणी केन्द्र की स्थापना के लिए शिलान्यास तक हुआ था लेकिन आकाशवाणी केन्द्र की स्थापना की दिशा में कोई पहल नहीं हुई। इसलिए केन्द्र सरकार दूरदर्शन प्रसारण केन्द्र को बंद करने का आदेश वापिस लेकर प्रसारण शीघ्र चालू करे। बैठक में अधिवक्ता मोहम्मद कमर आलम, मो.सोहैल नैयर, सरफुल इस्लाम, चंद्रपति लाल दास कर्ण, राकेश कुमार ¨सह, अजय कुमार ¨सह, प्रभाकर ¨सह, ललित नारायण यादव, राजकुमार यादव, विश्वनाथ मल्लिक, प्रेमनाथ झा, अमरनाथ झा, विजय कुमार ¨सह, प्रबोध झा ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी