जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण खतरे में

सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने सीएम क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत विधान पार्षद ऐच्छिक कोष से बेनीपट्टी प्रखंड के नवटोली गांव में पांच लाख 34 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित यात्री शेड भवन का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM (IST)
जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण खतरे में
जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण खतरे में

मधुबनी। सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने सीएम क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत विधान पार्षद ऐच्छिक कोष से बेनीपट्टी प्रखंड के नवटोली गांव में पांच लाख 34 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित यात्री शेड भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री झा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति, पर्यावरण व मानव खतरे में है। प्रकृति व पर्यावरण एवं पृथ्वी की रक्षा से ही मानव की कल्याण संभव है। जल के प्रदूषण के बाद अब हवा प्रदूषण भी दिखने लगा है। सीएम ने जल जीवन हरियाली योजना का व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। राज्य सरकार अतिमहत्वपूर्ण योजना की शुरूआत कर दी है। आने वाले पीढ़ी के लिए यह योजना है। साथ ही भविष्य के लिए यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया में विपरित परिस्थिति में बिहार इसकी अगुवाई शुरू कर दी है, जहां आम लोगों को भी इस योजना से जुड़कर जल जीवन हरियाली योजना में भागीदारी निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा से विकास को नया आयाम दिए हैं। जल जीवन हरियाली योजना में 25 हजार पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए ग्यारह आयाम निर्धारित की गई है। जल की संरचना, जल स्त्रोतों की उड़ाही, पौधा रोपण सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। वर्षा के समय बारिश नहीं होने तथा असमय वर्षा होने एवं दक्षिण बिहार में वर्षा में कमी व वज्रपात बढ़ी है जो जलवायु परिवर्तन के कारण हैं। इस अवसर पर भाजपा के बेनीपट्टी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा, गोविद झा दादा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, सुजीत कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, युगेश्वर राय, वैद्यनाथ झा, मनोज साह, रामदेव साह, फुलकांत झा, रामबाबू चौधरी, रामदिवस चौधरी, शंकर झा, परमेश्वर झा, मुखिया अजय कुमार झा सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया। आगत अतिथि को पाग दोपटा से सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी