गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल का आयोजन

लदनियां प्रखण्ड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में भगवान गोवर्धन पूजा कब अवसर शनिवार को आयोजित दंगल का शुभारंभ बीडीओ नवल किशोर ठाकुर एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने पहलवानों को हाथ मिलाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 12:30 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 12:30 AM (IST)
गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल का आयोजन
गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल का आयोजन

मधुबनी । लदनियां प्रखण्ड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में भगवान गोवर्धन पूजा कब अवसर शनिवार को आयोजित दंगल का शुभारंभ बीडीओ नवल किशोर ठाकुर एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने पहलवानों को हाथ मिलाकर किया। मौके पर पूर्व उपप्रमुख रामचन्द्र ठाकुर, लोजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी,पूर्व मुखिया रामदेव यादव गिधवास पंचायत के मुखिया अजय कुमार साह,डलोखर पंचायत की मुखिया बिमला देवी एवं निर्णायक बैजू सहनी एवं राधे यादव थे।

दंगल में नन्दनी कुमारी गोरखपुर, चंदू झांसी, सुमन कानपुर,सन्दीप जाठ पानीपत, संजीत करनाल, कृष्णा यादव बलिया, प्रशांत राठौर मेरठ, गांधी ¨सह बनारस, अंकित राठौर हरियाणा,

सराज पंजाब, हीरा यादव बलिया, अजित ¨सह बनारस, गांधी बनारस, अंकित बलिया, आलम एवं वंशी लाल पिपराही मधुबनी ने भाग लिया। अंतिम जोड़ी मे नन्दनी कुमारी गोरखपुर ने चंदू झांसी को हराया। वहीं आलम पिपराही मधुबनी एवं अजित ¨सह बनारस के बीच कुश्ती अनिर्णीत रहा।

chat bot
आपका साथी