सात प्रखंडों के बीईओ को एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार

मधुबनी। जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कई पद रिक्त रहने के कारण सात प्रखंड शिक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:13 PM (IST)
सात प्रखंडों के बीईओ को एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार
सात प्रखंडों के बीईओ को एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार

मधुबनी। जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कई पद रिक्त रहने के कारण सात प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. इमत्याज आलम ने आदेश जारी कर दिया है। कलुआही प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार को रहिका प्रखंड के बीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि मधवापुर प्रखंड के बीईओ अवधेश कुमार को हरलाखी प्रखंड के बीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं झंझारपुर प्रखंड के बीईओ दयानंद सिंह को लखनौर प्रखंड, बिस्फी प्रखंड के बीईओ अशोक कुमार को चहुंटा के बीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि लदनियां प्रखंड के बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद को जयनगर, राजनगर के बीईओ मो. इसरार अहमद को खजौली एवं बेनीपट्टी की बीईओ रीता कुमारी को बासोपट्टी प्रखंड के बीईओ पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त सभी सातों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रखंड के बीईओ पद का प्रभार अविलंब ग्रहण कर तत्काल दैनिक कार्य निष्पादित करने का आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि निदेशालय से अनुमोदन प्राप्ति के बाद ही वित्तीय कार्य का संपादन कर सकेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उक्त सातों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक-एक प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने संबंधी रिपोर्ट प्राथमिक शिक्षा निदेशक को भी भेज दिया है। साथ ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक से अनुरोध किया है कि उक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवंटित अतिरिक्त प्रखंडों का प्रभार अनुमोदित करते हुए वित्तीय शक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी जाए। गौरतलब है कि गत माह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन के कारण जिले के कई प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त हो गया है। रहिका, खजौली एवं बासोपट्टी के बीईओ के सेवानिवृत होने के कारण पद रिक्त हो गया है। जबकि हरलाखी, लखनौर, चहुंटा एवं जयनगर के बीईओ का स्थानांतरण के कारण पद रिक्त हो गया है। जिस कारण रिक्ति वाले प्रखंडों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

chat bot
आपका साथी