बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दो बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना की पुलिस को बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM (IST)
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दो बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की दो बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना की पुलिस को बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की दो बाइक बरामद करने में भी पुलिस सफल रही है। बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच बदमाशों में तीन पंडौल थाना क्षेत्र के तो दो जयनगर थाना क्षेत्र के शामिल हैं। बाइक चोरी के आरोप में जिसे गिरफ्तार किया गया है, उसमें पंडौल थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी विकास कुमार राम, पोखरशाम निवासी विकास कुमार यादव एवं बुधन कुमार शर्मा और जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर लक्ष्मीपुर निवासी दीपक कुमार यादव एवं कोरहिया परसाही निवासी सदानंद यादव शामिल है।

नगर थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मधुबनी शहर में बाइक चोरों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह शहर के अंदर भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर बाहर ले जाकर पहचान परिवर्तित कर बच देता है। इस गुप्त सूचना पर बाइक चेकिग के लिए तत्काल पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बलों एवं सिपाहियों की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शहर से बाहर निकलने वाले मधुबनी-रामपट्टी रोड पर 13 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्थित बस स्टैंड मोड़ के पास बाइक चेकिग करना प्रारंभ किया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही हड़बड़ी में एकाएक पीछे मुडकर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। बाइक का कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में दोनों व्यक्ति अपना नाम विकास कुमार राम एवं विकास कुमार यादव बताया। पूछताछ में स्वीकार किया की बाइक चोरी की है। पुलिस को उसने यह भी बताया कि यह बाइक उनके गिरोह के बुधन कुमार शर्मा, दीपक कुमार यादव एवं सदानंद यादव द्वारा चोरी करके बेचने के लिए दिया था। चोरी की इस बाइक को वह बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए उक्त दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे लोग सूड़ी स्कूल एवं आरके कॉलेज प्रांगण से और बैंकों के आगे से भी बाइक चुराकर ले जाकर बेचे हैं। यह भी बताया कि उन दोनों का उक्त तीनों साथी बुधन कुमार शर्मा के घर पर है। उसके निशानदेही पर बुधन कुमार शर्मा के घर जाने के क्रम में रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवक दिखा। विकास कुमार राम ने बताया कि उस बाइक पर तीनों सवार बुधन कुमार शर्मा, दीपक कुमार यादव एव सदानंद यादव है। इसके बाद उक्त तीनों बाइक सवार को भी पकड़कर बाइक का कागजात दिखाने को कहा। लेकिन, बाइक का कागजात नहीं दिखा सका और कहा कि यह बाइक चोरी की है। इसके बाद बाइक को जब्त कर इस तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई एक बाइक बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी निवासी चौथम चौधरी की है। यह बाइक लदनियां थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामद की गई दूसरी बाइक के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बाइक चोर गिराहों के कई अन्य बदमाशों के बारे में भी जानकारी दी है। इसके आधार पर बाइक चोरी करने वाले अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार किए गए सभी पांचों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी