दुर्घटना के शिकार युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा में 30 अप्रैल को बाइक दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:02 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:02 PM (IST)
दुर्घटना के शिकार युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज
दुर्घटना के शिकार युवक की मौत, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा में 30 अप्रैल को बाइक दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गई। जिसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। देवधा थाना क्षेत्र के देवधा निवासी मो. कलाम राइन ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 30 अप्रैल को अपने भाई मो. सलाम राइन के साथ देवधा से उमगांव जा रहा था। हरलाखी थाना क्षेत्र के कसेरा नहर के पास बीआर32एक्यू-6135 नम्बर का हौंडा साइन बाइक चालक तेज रफ्तार में लापरवाह तरीके से चलाते हुए आया और पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके कारण हमारा बाइक पूल के रेलिग में टकरा गया। जहां हम दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सलाम राइन को मृत घोषित कर दिया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। बारात से लौट रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत, एक जख्मी झंझारपुर। झंझारपुर थाना के चनौरा से बारात से लौट रहे एक युवक की भैरवस्थान थाना के नवटोलिया कट के पास एनएच-57 पर बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान पंडौल थाना के भगवतीपुर निवासी राजेंद्र ठाकुर के पुत्र अनिल ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान उसी गांव के निवासी कारी ठाकुर के पुत्र प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बताई गई है। बतया गया कि उक्त दोनों अपनी बाइक से बारात से अपने घर लौट रहे थे। नवटोलिया कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में कड़ी टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन इस दुर्घटना के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल ठाकुर को उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी