विवि से नहीं पहुंची सूची, नामांकन में होगी देरी

जिले के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक प्रथम पार्ट के लिए आज से छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना था। किंतु विश्वविद्यालय से सूची नहीं आने की वजह से नामांकन में देर होने की आशंका है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 12:40 AM (IST)
विवि से नहीं पहुंची सूची, नामांकन में होगी देरी
विवि से नहीं पहुंची सूची, नामांकन में होगी देरी

मधुबनी । जिले के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक प्रथम पार्ट के लिए आज से छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाना था। किंतु, विश्वविद्यालय से सूची नहीं आने की वजह से नामांकन में देर होने की आशंका है।

शहर के आरके कॉलेज में पीजी तक की पढ़ाई होती है। यहां कुल प्रतिष्ठा के 14 विषयों में नामांकन होना है। प्रसिद्ध कॉलेज होने के कारण यहां एडमिशन के लिए भारी दवाब रहता है। यहीं हाल जेएन व अन्य कॉलेजों का है। आरके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल मंडल ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। दस जून को विश्वविद्यालय से सूची आनी थी। जो प्राप्त नहीं हो सका है। पूछने पर बताया कि विभिन्न फैकल्टी में सीटों का निर्धारण विश्वविद्यालय ही करता है। जिस कारण संख्या नहीं बता सकते। अनुमानत: गत वर्ष की प्रक्रिया अपनाए जाने की संभावना है। बताया कि चार चरणों में नामांकन सूची प्राप्त होती है। जिसके अनुसार छात्रों का नामांकन लिया जाता है। आरके कॉलेज में नामांकन के लिए भारी भीड़ रहती है। चार चरणों में प्राप्त सूची के बाद जो छात्र ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे, उनको मौका दिया जाएगा। निर्धारित अंक प्राप्त करने वालों का सीधे नामांकन किया जाएगा। 'आरके कॉलेज की जिले में एक अलग पहचान है। यहां अधिकांश संसाधन मौजूद हैं। लेकिन शिक्षकों की कमी दूर करने की जरूरत है। जिससे छात्रों का पठन-पाठन बेहतर हो सके।

- सीएम झा, अध्यक्ष एलएनमूटा मधुबनी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी