मधुबनी महोत्सव को ले डीएम ने किया अधिकारियों संग मंथन

जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मधुबनी महोत्सव-2018 को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:58 PM (IST)
मधुबनी महोत्सव को ले डीएम ने किया अधिकारियों संग मंथन
मधुबनी महोत्सव को ले डीएम ने किया अधिकारियों संग मंथन

मधुबनी। जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मधुबनी महोत्सव-2018 को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक में उक्त महोत्सव को लेकर की गई तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों संग मधुबनी महोत्सव 2018 के आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। गौरतलब है कि 30 नवंबर एवं 01 दिसंबर को मधुबनी महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही 01 दिसंबर को जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र भेजने तथा लोक कलाकार एवं सुप्रसिद्ध कलाकारों का चयन करने एवं कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स लगाने तथा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवसर पर स्मारिका के भी प्रकाशन का निर्णय लिया गया। जिसमें जिले के ऐतिहासिक महत्वों पर प्रकाश डाला जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त अजय कुमार ¨सह, अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, सहायक समाहर्ता कुमार गौरव, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ¨सह, जिला योजना पदाधिकारी रविशंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीराम कुमार, उप-निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला, सदर डीसीएलआर बुद्धप्रकाश समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी