किसान मेला के नाम पर हो रही अनियमितता : कांग्रेस

मधुबनी। कृषि विभाग द्वारा मेला में अनियमितता को लेकर रविवार को जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशू कुमार की अध्यक्षता में किसान मेला परिसर के प्रांगण में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 10:42 PM (IST)
किसान मेला के नाम पर हो रही अनियमितता : कांग्रेस
किसान मेला के नाम पर हो रही अनियमितता : कांग्रेस

मधुबनी। कृषि विभाग द्वारा मेला में अनियमितता को लेकर रविवार को जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशू कुमार की अध्यक्षता में किसान मेला परिसर के प्रांगण में धरना दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान मेले के दूसरे दिन किसान नदारत थे और मंच खाली था। यह दर्शाता है कि किसान मेला के नाम पर प्रशासन द्वारा लूट हो रहा है। मेला में कृषि पदाधिकारी भी नदारत दिखे। इस सभी कारणों से किसान कांग्रेस आज धरना दे रही है। श्री कुमार ने कहा कि कृषि मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा किसानों की हकमारी की जा रही है। किसानों के लिए लगाए गए मेला में किसान नदारत होने से मेला का उद्देश्य क्या है पता नही। कृषि विभाग के द्वारा कृषि मेला को लेकर प्रचार प्रसार कर किसानों को मेला में आने को जागरूक करना चाहिए। श्री कुमार ने कहा कि किसान मेला का उद्देश्य है कि किसानों को उनके कृषि उपयोगी जानकारी देना लेकिन जानकारी देने वाला ही गायब रहेगा तो किसानों का क्या होगा। धरना पर पंकज कुमार झा, अशोक प्रसाद, मो.जैदी, ओमप्रकाश ¨सह, संजय झा, ललन मिश्र, श्रवण यादव, संजीव कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी