आपदा से पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार तत्पर: मंत्री

मधुबनी। बाढ़ सुखाड़ अतिवृष्टि समेत सभी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टूटे तटबंध की मरम्मत क्षतिग्रस्त सड़क पुल-पुलिया का निर्माण फसल क्षति क्षतिग्रस्त कच्चे तथा पक्के आवासों का निर्माण जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार बाढ़ तत्परता तथा पारदर्शिता के साथ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:23 PM (IST)
आपदा से पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार तत्पर: मंत्री
आपदा से पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार तत्पर: मंत्री

मधुबनी। बाढ़, सुखाड़, अतिवृष्टि समेत सभी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टूटे तटबंध की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण, फसल क्षति, क्षतिग्रस्त कच्चे तथा पक्के आवासों का निर्माण जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार बाढ़ तत्परता तथा पारदर्शिता के साथ कर रही है। यह एक उदाहरण है। उक्त बातें परिसदन में रविवार को आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने प्रेस वार्ता में कहीं। मंत्री ने कहा कि बाढ़ तथा सुखाड़ से उत्पन्न परिस्थिति को लेकर किसानों को फसल क्षति भुगतान के लिए डीएम को निर्देश किया गया है। विभागीय अधिकारी तथा कर्मी पंचायतों में जाकर क्षति आकलन का ब्योरा तैयार करेंगे। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के बीच छह हजार की सहायता राशि प्रभावितों को भेजी जा चुकी है। शेष लोगों को दीपावली से पहले जिला प्रशासन को भेजने का लक्ष्य दिया गया है।

मंत्री ने आपदा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पटना से लेकर देहाती क्षेत्रों तक बाढ़-सुखाड़ समेत विभिन्न आपदा से निबटने में उन्होंने जितनी संजीदगी दिखाई है वह एक उदाहरण है। मौके पर सेवादल के प्रदेश महासचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह गौड़, जदयू महिला जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, फुलदेव यादव, सुरेश कुमार सिंह, रवि कुमार आदि मौजूद थे। वहीं जदयू नेता सत्यनारायण यादव के पुत्र के निधन पर मंत्री ने उनके घर जाकर सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी