रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज

मधुबनी। अन्धराठाढ़ी, हिस्सा नही देने, रंगदारी मांगने और नही देने पर जान से मार देने की धमकी देने के बाबत रविवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 11:45 PM (IST)
रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज
रंगदारी मांगने को लेकर मामला दर्ज

मधुबनी। अन्धराठाढ़ी, हिस्सा नही देने, रंगदारी मांगने और नही देने पर जान से मार देने की धमकी देने के बाबत रविवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुल्हड़िया गांव निवासी विजय कुमार मेहता ने दर्ज प्राथमिकी में शिकायत की है कि उसका भाई संजय कुमार मेहता मकान में उनका हिस्सा नही दे रहा है, जबकि तीन भाइयों के बीच हिस्सा का बंटवारा हो चुका है। यह मकान प्रखण्ड मुख्यालय बाजार में है। वर्तमान में उसका बाजार मूल्य बेशकीमती है।

विजय कुमार मेहता की शिकायत है कि उसके भाई सजय मेहता ने उसके हिस्से के मकान में ताला लगा दिया है। हिस्से के घरों में लगे ताला को खोलने नही दे रहा है। वह कहता है कि अगर हिस्सा लेना है तो बतौर रंगदारी 5 लाख रुपये देना होगा। उसने धमकी दी है कि रंगदारी नही देने पर हिस्सा तो नही मिलेगा। ज्यादा उछल कूद करने पर जान से हाथ भी धोना पड़ेगा। बताते चले कि संजय मेहता, विजय मेहता और भाइयों का अंधराठाढ़ी बाजार में पैतृक संपत्ति और मकान है। हिस्सेदारी के मकान पर कब्जा को लेकर विवाद है।

आरोपी संजय कुमार मेहता का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है। मकान उन्होंने खुद बनाया है और बाकी उसपे जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के अनुसार मेहता आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ अंधराठाढ़ी और बाबूबरही थाना में कई धाराओं में कई मामले आपराधिक मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी