हमले के बाद पॉलीटेक्निक में नहीं पढ़ेंगे इंजीनियरिग के छात्र

मधुबनी। मधुबनी पॉलीटेक्निक कॉलेज अररिया संग्राम में शिवहर व मधुबनी इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे। उनकी पढ़ाई अब मोतिहारी इंजीनियरिग कॉलेज में होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:59 PM (IST)
हमले के बाद पॉलीटेक्निक में नहीं पढ़ेंगे इंजीनियरिग के छात्र
हमले के बाद पॉलीटेक्निक में नहीं पढ़ेंगे इंजीनियरिग के छात्र

मधुबनी। मधुबनी पॉलीटेक्निक कॉलेज, अररिया संग्राम में शिवहर व मधुबनी इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे। उनकी पढ़ाई अब मोतिहारी इंजीनियरिग कॉलेज में होगी। मोतिहारी इंजीनियरिग कॉलेज के प्राचार्य एवं शिवहर व मधुबनी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने मौखिक आदेश के तहत यह कार्रवाई की है। कार्रवाई को मूर्त रूप भी दे दिया गया है।

मधुबनी इंजीनियरिग कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मो. इरशाद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की घटना के बाद दहशत में रहे छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गई है। उन्हें मोतिहारी शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के दहशत को कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने जोड़ा कि इस संबंध में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के संयुक्त सचिव ने बीते दिनों एक आदेश भी जारी किया था। मगर, आदेश मूर्त रूप नहीं ले सका था। मोतिहारी में वर्ग संचालन के स्थानांतरण की कोशिशें हुई थीं। मगर, इस बीच मारपीट की घटना के कारण यह निर्णय तत्काल लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोतिहारी इंजीनियरिग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामचंद्र प्रसाद घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अररिया संग्राम पहुंचे थे। देर रात तक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह वापस चले गए।

मालूम हो कि शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने मधुबनी व शिवहर इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया था। इसमें दर्जनभर छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे। दोनों इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र तत्काल यहां पढ़ाई कर रहे थे। इनसेट ::::

इंजीनियरिग कॉलेज के छात्रों पर हमला में पॉलीटेक्निक के छह छात्र नामजद

झंझारपुर (मधुबनी), संस : मधुबनी पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया संग्राम में पढ़ रहे शिवहर व मधुबनी इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र-छात्राओं पर हमला कर मारपीट करने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रसायन शास्त्र के प्रोफेसर चंदन कुमार झा ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज के छह छात्रों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 अज्ञात छात्रों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ग संचालन के दौरान पॉलीटेक्निक के छात्र सारण जिला के सोनपुर नजरमीरा गांव के वीरवहादुर साह का पुत्र विशाल कुमार, भेजा थाना के बकुआ गांव के भुवनेश्वर देव के पुत्र नीतीश कुमार, फुलपरास थाना के महादेवा गांव के यशोलाल यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार, नरहिया के सत्यनारायण राय के पुत्र माधव कुमार, भेजा थाना के दलदल गांव के मंटुम झा के पुत्र दीपक कुमार झा एवं फुलपरास थाना के सुरयाही गांव के ब्रजेश कुमार के पुत्र सुमित कुमार के साथ 40 से 50 अज्ञात छात्र अचानक वर्ग में घुस गए। लाठी, मुक्का डंडा से छात्र एवं छात्राओं को बेतरतीब तरीके से पीटने लगे। इससे इंजीनियरिग कॉलेज के 25 छात्र-छात्रा घायल हो गए। डेस्क-बेंच को भी नुकसान पहुंचा। इंजीनियरिग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। प्राथमिकी में घायलों की सूची भी दी गई है।

ये हुए थे घायल

प्रह्लाद कुमार, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिया, नीलू प्रिया, हेमा आर्य, अभिलाषा, निशा भारती, अश्विनी, अभिषेक कुमार, अमरदीप, विकास कुमार, गौतम कुमार, रौशन कुमार, मृत्युंजय पाल, राजीव कुमार दास, प्रभात कुमार ठाकुर, रितिक कुमार झा, अजय, अमित, ललन, ऋषिकेश राणा, नेहाल अंसारी, अभिषेक शर्मा एवं विकास कुमार को घायल दिखाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार घायल गौतम कुमार, प्रह्लंाद कुमार, अभिषेक कुमार का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। जबकि अन्य ने दूसरे अस्पताल में इलाज कराया। अररिया संग्राम ओपी अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि कॉलेज पर पुलिस नजर बनाए हुए है। शनिवार को शांति रही। घटना का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी