बाढ़ के नाम पर करोडों की हुई हेराफेरी : मंडल

राष्ट्रीय जनता दल की जिला कार्यकारणी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक स्थानीय मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2017 03:01 AM (IST)
बाढ़ के नाम पर करोडों की हुई हेराफेरी : मंडल
बाढ़ के नाम पर करोडों की हुई हेराफेरी : मंडल

मधुबनी। राष्ट्रीय जनता दल की जिला कार्यकारणी पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक स्थानीय मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल ने कहा कि प्रलयंकारी बाढ़ से जन जीवन की अपार क्षति हुई है। फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार द्वारा बाढ़ से हुई क्षति का सही आकलन राज्य की जनता के बीच नही रखा है। जो दुखद है। बाढ़ के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी बिहार की जनता के साथ धोखा है। श्री मंडल ने कहा कि फसल क्षति आकलन में भी धोखाधड़ी की गई है। जिला में लंबित समाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन पत्रों का आनलाइन भी बंद है। जिन्हें मिल रहा है उनका भी महीनों से नही मिल रहा है। जिला के सभी नलकूप बंद व ठप पड़े हुए है। यही हाल ग्रामीण विधुतीकरण का है। यह योजना दलालों व बिचौलियों की शिकार हो गई है। राज्य में विधि - व्यवस्था चरमरा गई है। बैठक में राजकुमार महासेठ, विधायक सीताराम यादव, डा.फैयाज अहमद, उमाकांत यादव, रामशीष यादव, रामअवतार पासवान, मेराज आलम, डा.बीके यादव, राजेन्द्र यादव, मनोज कुमार चौधरी, जगत नारायण ¨सह, रघुवंश कुमार मंडल, दिगंबर प्रसाद मंडल, देवनारायण यादव, जयप्रकाश भारती, चंद्रजीत यादव, विष्णुदेव चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी