प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा जोश

अंधराठाढ़ी प्रखंड जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजित महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 फरवरी को दरभंगा के राज मैदान में होने वाले जदयू प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार -विमर्श हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:07 PM (IST)
प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा जोश
प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भरा जा रहा जोश

मधुबनी। अंधराठाढ़ी प्रखंड जदयू की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अजित महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 फरवरी को दरभंगा के राज मैदान में होने वाले जदयू प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार -विमर्श हुआ। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को नेम प्लेट देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, संगठन के सह प्रभारी गौरव दास तांती, सेवादल के प्रदेश महासचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, जिला प्रवक्ता डॉ. शिवकुमार यादव और जिला महासचिव वीरेन्द्र भंडारी एवं सुधीर राय भी शामिल हुए। उक्त नेताओं ने 17 फरवरी को दरभंगा में होने वाले जदयू प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस सम्मेलन को सीएम नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे। यह भी कहा कि जदयू अकेली ऐसी पार्टी है जिसके पंचायत अध्यक्षों और प्रखण्ड कार्यकर्ताओं को नेम प्लेट, झंडा और बैनर देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया है। बैठक में डॉ. बिकाऊ महतो, कुमर लाल मिश्र, राजेश्वर चौपाल, गोपाल ठाकुर, हरदेव मंडल, मनोज ठाकुर, गो¨वद रॉय, राम उदगार महतो, संतोष झा, रामबहादुर मंडल, शिव कुमार, दुर्गानंद यादव सहित दर्•ानों नेता और कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। राजनगर : 17 फरवरी को दरभंगा में जदयू की प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय खादी भंडार परिसर में प्रखंड जदयू की बैठक पप्पू पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला जदयू जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, राज्य परिषद सदस्य दोरिक पूर्वे, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्षा विक्रमशिला देवी व प्रखंड जदयू अध्यक्ष पप्पू पटेल आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सुशासन सरकार न्याय के साथ विकास की अवधारणा पर काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी, दहेजबंदी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क के क्षेत्र में की गई पहल ऐतिहासिक कदम है। वक्ताओं ने प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी देकर सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में रामेश्वर ¨सह, दिनेश भगत, भोगेन्द्र यादव, साजिरा खातून, प्रेमशंकर झा, अरहुला देवी, पवित्री देवी, रामकृष्ण ठाकुर, मो. रब्बी, सुधीर मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित ¨सचाई विभाग के निरीक्षण भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई। महिला जदयू जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने 17 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ समावेशी विकास को नई दिशा दी है। बिहार विकास के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रही है। महिलाएं समाज में सशक्त भूमिका निभाने लगी है। वंचितों को उनका हक मिल रहा है। बैठक को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विक्रमशीला देवी, दोरिक पूर्वे, मनोज सिन्हा, विष्णुदेव यादव, आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में चुन्नु कुमार ¨सह, रामकेवल चौधरी, दिनेश सदाय, सोनी देवी, गीता देवी, शीतला देवी आदि भी थीं।

खुटौना : स्थानीय एनएच आईबी में देवदत्त साह की अध्यक्षता में जदयू की प्रखण्ड स्तरीय बैठक हुई। इसमें जदयू के प्रमंडल स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन की तैयारी पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अब्दुल कैयूम, प्रदेश महासचिव प्रफुल्ल ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी गौरदास तांती, शिवकुमार यादव, वीरेन्द्र भंडारी, सुधीर राय,राजेश्वर चौधरी, अत्यन्त पिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव डा. पीताम्बर साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रजीक अहमद, वशिष्ठ मंडल, युवा जदयू प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र ¨सह, बालकृष्ण ¨सह, कृष्ण्देव कुशवाहा, ओमप्रकाश गोईत, राजाराम कामत तथा गणेश साह आदि थे।

chat bot
आपका साथी