जननायक के विचारों को अपनाने का आह्वान

आंबेडकर कर्पूरी समाजिक संस्थान के तत्वावधान में रेशमा निर्धन भवन के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन राजेन्द्र साफी की अध्यक्षता व प्रहलाद पासवान के संचालन में किया गया। इसमें संस्थान के बिहार प्रभारी अधिवक्ता महेन्द्र नारायण राय अध्यक्ष रामवरण राम सुनील महतो विजय पासवान मुखिया अजीत पासवान रामविनय प्रधान राजेन्द्र साफी सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:13 AM (IST)
जननायक के विचारों को अपनाने का आह्वान
जननायक के विचारों को अपनाने का आह्वान

मधुबनी। पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर स्थानीय भाजपा कार्यालय समेत जिले के कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार बादल की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, विनोद प्रसाद, प्रशांत ठाकुर, शंभू झा, विकास आनंद, श्रवण कुमार तुरहा, हरि नारायण महतो, सुबोध चौधरी, विष्णु राउत, नागेंद्र राउत, अजय प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

झंझारपुर : स्थानीय सामाजिक समरसता स्थल स्थित ललित-कर्पूरी प्रतिमा पर पूर्व मुख्य पार्षद सोना मंडल सहित अन्य ने माल्यार्पण किया गया। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उनके पद चिन्हों पर चलना सादगी और समरसता का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में रामेश्वर मुखिया, दिनेश मंडल, राजकुमार मंडल, बब्लू सदाय, सत्तो मुखिया, दिनेश गुप्ता आदि भी शामिल थे।

खुटौना : स्थानीय इन्दिरा चौक स्थित भामा कर्पूरी विचार मंच कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती जदयू अतिपिछडा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव डा. पीताम्बर साह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में जिप सदस्य अरविन्द कुमार महतो, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष देवदत्त साह, जयप्रकाश भारती, वशिष्ठ मंडल, बालकृष्ण सिंह, रामचन्द्र कामत, राजाराम कामत, मो. जान मंसूरी, रामरतन कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण किया।

रहिका : रालोसपा प्रखंड इकाई द्वारा कर्पूरी जयंती पर मध्य विद्यालय, रहिका परिसर में मानव कतार कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मुरारी झा के नेतृत्व में किया गया। इसमें अध्यक्षता मे आयोजित की गई।इस अवसर पर मधु राय, मो. गुड्डू, सुनील साह, आनंद झा, मो.असद, संजीव यादव, पवन पासवान, ललन मंडल, निजामुद्दीन सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

बेनीपट्टी : आंबेडकर कर्पूरी समाजिक संस्थान के तत्वावधान में रेशमा निर्धन भवन के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन राजेन्द्र साफी की अध्यक्षता व प्रहलाद पासवान के संचालन में किया गया। इसमें संस्थान के बिहार प्रभारी अधिवक्ता महेन्द्र नारायण राय, अध्यक्ष रामवरण राम, सुनील महतो, विजय पासवान, मुखिया अजीत पासवान, राम विनय प्रधान, राजेन्द्र साफी सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी