भाजपाइयों ने सुनी पीएम के 'मन की बात'

मधुबनी। भाजपा उत्तरी मंडल क्षेत्र के बथनाहा शक्ति केंद्र बूथ संख्या 147 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पंचायत प्रमुख रामशीष सिंह की अध्यक्षता में सुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 11:53 PM (IST)
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के 'मन की बात'
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के 'मन की बात'

मधुबनी। भाजपा उत्तरी मंडल क्षेत्र के बथनाहा शक्ति केंद्र बूथ संख्या 147 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पंचायत प्रमुख रामशीष सिंह की अध्यक्षता में सुना गया। मौके पर फुलपरास उतरी मंडल अध्यक्ष दानी लाल मंडल ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम लोगों को सुनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से आम लोगों को तक पहुंचाने का काम किया गया है। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार जिले में काफी बढ़ गई है, जिससे बचने के लिए लोगों को फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना एवं मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना ही एकमात्र उपाय है। कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष भोला झा, गंगा कुमार, भोगेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय परसैला, आईटी सेल सूर्य नारायण सिंह, संतोष कुशवाहा, चंदन कुशवाहा,नीतीश कुशवाहा सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी