बेसिक शिक्षा भी नहीं लेने वाले उठा रहे हैं बेरोजगारी का मुद्दा

जो लोग प्राथमिक शिक्षा भी ग्रहण नहीं किए वे घूम घूमकर बेरोजगारी और शिक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। बिहार में जिस गति से विकास हो रहा है उस स्थिति में यहां की जनता ऐसे डपोरशंखी नेताओ को सबक सिखाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:13 AM (IST)
बेसिक शिक्षा भी नहीं लेने वाले उठा रहे हैं बेरोजगारी का मुद्दा
बेसिक शिक्षा भी नहीं लेने वाले उठा रहे हैं बेरोजगारी का मुद्दा

मधुबनी। जो लोग प्राथमिक शिक्षा भी ग्रहण नहीं किए वे घूम घूमकर बेरोजगारी और शिक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। बिहार में जिस गति से विकास हो रहा है उस स्थिति में यहां की जनता ऐसे डपोरशंखी नेताओ को सबक सिखाएगी। ये बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को झंझारपुर में निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहीं। उन्होंने विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनका चुनाव विधानसभा से पूर्व है। यह विधानसभा चुनाव से पूर्व का टेलर होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की विकासपरक योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही एक मार्च को पटना गांधी मैदान में होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों के सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बीमारू राज्य को विकासशील बनाया। ऐसे नेता पर नौवीं पास व्यक्ति तंज कसता है। बेरोजगारी की बात करता है। खुद बेसिक शिक्षा से दूर रहने के बाद भी 26 साल की उम्र में करोड़ो का मॉल चलाता है। आज हमारा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। एक मार्च को 72 हजार बूथ अध्यक्ष-सचिव, 8400 पंचायत अध्यक्ष, 534 प्रखंड अध्यक्ष, 52 संगठन के जिलाध्यक्ष की मजबूत टीम गांधी मैदान में नीतीश कुमार को सुनने आएंगे। इसमे झंझारपुर की भागीदारी सबसे बड़ी होने का दायित्व कार्यकर्ताओं के कंधे पर है। उन्होंने स्नातक स्तरीय चुनाव में दिलीप चौधरी को समर्थन देने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण भंडारी ने की। बैठक में सांसद रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी, सरिता झा, रंजीत झा, विक्रमशिला देवी, अब्दुल हकीम, ज्योति झा, डॉ. सुनील झा, शारदानंद झा, गणपति मिश्रा, पवन चौधरी, अमरनाथ झा, प्रमोद प्रभाकर, संतोष झा, जावेद अनवर, बैजू भंडारी, अताउल अंसारी, शशिकांत झा, सुधीर रॉय, राज कुमार मंडल, अमित नायक, अमरनाथ ठाकुर, लालेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी