बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बापू के ग्राम स्वराज के सपने को पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ कर बिहार में पूरा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 11:06 PM (IST)
बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर
बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर

मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बापू के ग्राम स्वराज के सपने को पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ कर बिहार में पूरा किया है। पंचायती राज व्यवस्था को निर्णय लेने की खुली छूट दी है। गांव एवं कस्बों को विकास हुआ है। लोगों को प्रति व्यक्ति आमदनी में वृद्धि हुई है। इससे जदयू का नैतिक मनोबल बढ़ा हुआ है। मतदाता के पास जाएं और खुलकर नीतीश कुमार के समर्थन में वोट मांगे। ये बातें जद यू के झंझारपुर विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर में लखनौर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया भी सत्ता का विकेंद्रीकरण चाहते थे। पंचायती राज व्यवस्था इसका नमूना है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा के नीतीश कुमार ने बेटियों को बोझ के बजाए संपदा बना दिया। बेटियां सशक्त हो रही हैं। जदयू युवा के राष्ट्रीय सचिव रंजीत झा ने सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी की गतिविधि को सोशल साइट पर डालें। विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र राम, जिला संगठन प्रभारी डॉ. अंजीत चौधरी, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कुमार बादल ने बूथ लेवल अध्यक्ष व सचिवों को विस्तार से पार्टी की रणनीति बताई। कहा कि जो बूथ जीता वह चुनाव जीता। कार्यक्रम का उद्घाटन विक्रमशीला देवी ने बिहार गीत गाकर किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र राम, शशिकांत चौधरी, बीरेंद्र नारायण भंडारी, सुधीर राय, सरफराज राईन, डॉ. सुनील झा, पवन कुमार चौधरी, अनूप कश्यप, अजय नारायण चौधरी सहित अन्य ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी