छठ घाटों के निरीक्षण में प्रशासनिक पदाधिकारी जुटे

बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र में छठ घाट के तालाब एवं नदियों के निरीक्षण करने में प्रशासनिक पदाधिकारियों जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:10 AM (IST)
छठ घाटों के  निरीक्षण में प्रशासनिक पदाधिकारी जुटे
छठ घाटों के निरीक्षण में प्रशासनिक पदाधिकारी जुटे

मधुबनी । बेनीपट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र में छठ घाट के तालाब एवं नदियों के निरीक्षण करने में प्रशासनिक पदाधिकारियों जुट गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन तथा डीएसपी पुष्कर कुमार ने बेनीपट्टी प्रखंड के संसारी तालाब के छठ घाट सहित आधे दर्जन से अधिक छठ का अर्घ उठाये जाने वाले तालाबों व नदियों का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये है। साथ ही गहरे व खतरनाक तालाब व नदियों में बांस बल्ला लगा बेरेके¨टग किये जाने का हिदायत दिया है। जबकि गहरे तालाब वाले छठ घाटों पर सावधानी बरतने एवं बच्चों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। एसडीएम मुकेश रंजन तथा डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि छठ घाट के तालाब एवं नदियों पर पूजा समिति के द्वारा रौशनी की व्यवस्था की जायेगी जबकि बांस बल्ले से बेरेके¨टग की जायेगी वहीं गहरे व खतरनाक छठ घाट के तालाब पर गोताखोर को तैनात किया जाएगा। छठ घाट पर पटाखे फोरने पर रोक लगा दिया गया है वहीं छठ पूजा समिति के लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा। साथ ही गहरे व खतरनाक छठ घाटों के तालाब पर पूजा के दौरान छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखने का अपील किया गया है। वैसे छठ के घाटों को चिन्हित कर लिया गया है जहां रातभर अर्घ रखकर तालाब पर ही रहते है। छठ के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये अनुमति अनिवार्य कर दिया गया है। छठ घाट पर स्वच्छता दूत भी कार्य करेंगे। छठ घाट पर मेडिकल टीम पेट्रो¨लग करेंगे साथ ही बिजली के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया हैं जिसके लिए 9264456414 हेल्प लाईन नंबर दिया गया है। इस अवसर पर सीओ पुरेंद्र कुमार ¨सह, मुखिया अजित पासवान, सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी