उमानाथ को श्यामानन्द स्मृति पाठक सम्मान

मधुबनी। यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पैटघाट ने वर्ष 2014 से प्रारंभ किया गया डा. पं. श्यामानन्द झा स्म

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2015 11:05 PM (IST)
उमानाथ को श्यामानन्द स्मृति पाठक सम्मान

मधुबनी। यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय पैटघाट ने वर्ष 2014 से प्रारंभ किया गया डा. पं. श्यामानन्द झा स्मृति पाठक सम्मान उमानाथ मिश्र को प्रदान किया। यह सम्मान श्री मिश्र को स्व. श्यामानन्द झा के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। प्रथम पाठक सम्मान समारोह की अध्यक्षता साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित रामजी ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किशोर नाथ झा थे। वक्ताओं ने पं. श्यामानन्द झा को गीति कवि तथा संस्कृत में नव विद्या के विशिष्ट रचानाकार की संज्ञा दी। पुस्तकालय के अध्यक्ष जीवनाथ मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि लेखक, कवि तथा प्रकाशक को सम्मान मिलता रहा है लेकिन पाठक को सम्मान से नमाजा जाना अपने तरह का एक अलग प्रयास है। इससे पाठकों में पुस्तकालय में आकर पुस्तकालयों की पुस्तकों को पढ़ने में रूचि बढ़ेगी और इस भौतिकवादी युग में जहां इण्टरनेट पर लोग पढ़ने के शौकीन हो रहे हैं, वहां पुस्तकालय की प्रासांगिकता बनी रहेगी। वक्ताओं ने पं. श्यामानन्द झा की विभिन्न रचनायें यथा कर्णिका, मधुवीथी, वेदना, सुधावल्ली पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। युवा कवि नवीन कुमार आशा के द्वारा पं. झा की कविता च्अपनैती कहां अछिज् का पाठ किया तथा शिवानी एवं नीतू ने पं. झा के गीत च्²ग सं बहै नीरज् का गायन किया। इस अवसर पर जगदीश मिश्र, यशोदानन्द झा, विशेश्वर मिश्र, डा. रमानंद झा रमण सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी