सामने आएगी ब्राह्मण समाज की एकजुटता

मधुबनी। ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक राजनगर प्रखंड के बलहा गांव में देवकांत झा की अध्यक्षता में

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2015 11:03 PM (IST)
सामने आएगी ब्राह्मण समाज की एकजुटता

मधुबनी। ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक राजनगर प्रखंड के बलहा गांव में देवकांत झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने महासभा के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराने के साथ समाज के समुचित विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ब्राह्मण समाज की एकजुटता सामने आएगी। बैठक में महासभा के राजनगर प्रखंड स्तरीय कार्य समिति का पुन:गठन किया गया। वहीं 31 सदस्यीय कार्य समिति का गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में सुजीत कुमार झा, जीबछ ठाकुर, पुण्यनाथ मिश्र, मदनकांत झा, भवनाथ झा, नवीन कुमार झा, वैद्यनाथ झा सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी