मिथिलांचल के लिए योजना

बाबूबरही (मधुबनी), संस : अगर आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो मिथिलाचल के

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 03:20 AM (IST)
मिथिलांचल के लिए योजना

बाबूबरही (मधुबनी), संस : अगर आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो मिथिलाचल के विकास के लिए भाजपा विशेष योजना का निर्माण करेगी। जिससे मिथिलाचल में आधारभूत संरचना का विकास हो सकेगा। उक्त बातें गुरुवार को बाबूबरही के भूपट्टी मवि. परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डे ने कही।

उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार की लचर व्यवस्था से विकास के सारे कार्य ठप पड़ गए हैं। भारत सरकार द्वारा दी जा रही विकास की राशि को ये सरकार खर्च नहीं कर पा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क के लिए जनता में त्राहिमाम की स्थिति मची है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर बनी है। धान क्रय की घोषणा के बाबजूद अबतक धान क्रय शुरू नहीं हो सका है। राज्य सरकार में भारी अन्तर्विरोध कायम है। मुख्यमंत्री व मंत्रियों में तालमेल व समन्वय नहीं है। घोषणाओं का क्रियान्वयन नहीं होता है। ऐसी स्थिति में जनता बदहाल स्थिति से मुक्ति चाहती है। जैसी सरकार दिल्ली में हैं वैसी सरकार बिहार मे बनेगी तो विकास की गाड़ी दौड़ेगी।

सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दानी झा व मंच संचालन जिला किसान मोर्चा के मंत्री रामचन्द्र मिश्र ने किया। सभा को विधायक विनोद नारायण झा, रामदेव महतो, अरुण शकर प्रसाद, पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान, भोगेन्द्र ठाकुर, रंधीर खन्ना, भरत भूषण, संजय पाण्डे, मनोज चौधरी, घनश्याम ठाकुर, देवेन्द्र कुमार, रामबहादुर सिंह, महेन्द्र पासवान, गंगानाथ शर्मा, विनोद कर्ण, राकेश मिश्र, पवन झा, अजय भगत, शम्भू झा, नागेन्द्र राउत, कारी पासवान, रामचन्द्र चौधरी, विजय भारती, उमेश महथा, मनीष पंजियार, धर्मेन्द्र कुमार मुखिया, संजय चौधरी आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्मित खड़गरबनी पैक्स गोदाम व आगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी किया।

chat bot
आपका साथी