लौह पुरुष पटेल एकता के प्रतीक : पीके झा

मधुबनी, संस : स्थानीय रंजना काम्प्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 139वीं

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:22 PM (IST)
लौह पुरुष पटेल एकता के प्रतीक : पीके झा

मधुबनी, संस : स्थानीय रंजना काम्प्लेक्स में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती मनाई गई। जयंती को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. पीके झा ने कहा कि पटेल जी एकता के प्रतीक थे। वे अखंड भारत देखना चाहते थे। उनके आदर्शो पर चलने से ही देश का चहुमुखी विकास व अखंड भारत का निर्माण होगा। वे किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में लगातार संघर्ष करते रहे। उनकी जयंती पर देश एकता दिवस मना रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर स्तर पर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सबका साथ सबका विकास श्री मोदी का मूलमंत्र है। समारोह में प्रकाशचन्द्र झा, शशिनाथ चौधरी, रामभरोस राय, शीला देवी, दीपक पासवान, सुरेन्द्र चौधरी, संजय कुमार ठाकुर, अरुण कुमार ठाकुर, प्रभात रंजन सिंह, गुरुदेव पासवान, श्याम पासवान, राजकुमार मिश्र, भोगेन्द्र मल्लिक, कन्हैया चौधरी, हरिदेव पासवान सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी