विधान पार्षद ने ली पीड़ितों की सुधि

खजौली (मधुबनी), संस: विधान परिषद याचिका समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह ने प्रखंड

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 07:33 PM (IST)
विधान पार्षद ने ली पीड़ितों की सुधि

खजौली (मधुबनी), संस: विधान परिषद याचिका समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह ने प्रखंड के सुक्की व बिरौल गाव के हुदहुद से प्रभावित लोगों की मंगलवार को सुधि ली। उन्होंने गाव का भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपने स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन भी लोगों को दिया। कहा कि संकट के इस घड़ी में लोगों ने जिस धैर्य व साहस का परिचय दिया वह प्रशसनीय है। उन्होने प्रभावित लोगों की मदद को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से भी बात करने की बात कही। कहा कि कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों वे आज ही बात करेंगे और आधारभूत संरचना को दुरूस्त करने को गहन विमर्श करेंगे। कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने को वे प्राथमिकता देंगे। इस मौके पर राजद नेता डा. ए.पी. सिंह, पूर्व प्रमुख संजीव राय, मुखिया उत्तीम राम, राम बाबू कामत, वासुदेव कुशवाहा, राम बाबू सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी