जमीन हड़पने के विरोध में प्रदर्शन

By Edited By: Publish:Sat, 28 Jun 2014 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 28 Jun 2014 08:09 PM (IST)
जमीन हड़पने के विरोध में प्रदर्शन

निर्मली (सुपौल), संवाद सहयोगी: सीमावर्ती कुनौली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 के दर्जनों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने लोकसेवक रामानंद ठाकुर के विरोध में नारेबाजी करते हुए अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकसभा, दिल्ली में कार्यरत कर्मचारी श्री ठाकुर द्वारा सरकारी सहित हम लोगों की रैयती जमीन को भी हड़पने की नीयत से पुलिस प्रशासन के संरक्षण में रातों रात चहारदीवारी का निर्माण कराकर मकान बना रहे है। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रुप से निर्माण करा रहे इस कर्मचारी को पनाह देने के कारण गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे से शुक्रवार की सुबह तक निर्माण कार्य जारी रहा। हम लोगों के द्वारा निर्माण कार्य को रोकने की बात कहे जाने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। कई लोगों के घरों के ठीक सामने उक्त कर्मचारी द्वारा जमीन को अतिक्रमित कर ली गई है। जबतक हमलोगों को न्याय नही मिल जाता तब तक चैन की नींद नही सोएंगे। मौके पर प्रर्दशनकारी ललन ठाकुर, राम नारायण ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, यशोदा देवी, वीणा देवी, राधे ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, जय नारायण ठाकुर, अभिषेक ठाकुर आदि ने बताया कि घटना को लेकर कुनौली थाना को आवेदन भी दिया गया। लेकिन प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा हमलोगंों को उल्टे जेल भेज दिए जाने का हवाला देते हुये सादा कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया गया। इधर कुनौली गाव निवासी लोकसेवक श्री ठाकुर द्वारा हमलोगों की जमीन को प्रशासनिक अधिकारियों को मेल में लेकर अपने मा अमोलिया देवी के नाम से फर्जी आदेश कराकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दवाब बनाकर भी हमलोगों की जमीन को हड़पकर बेघर करना चाह रहा है। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी निर्मली को भी दी गई। बावजूद उनके द्वारा ससमय पहल नही किए जाने से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उक्त संबंध में निर्मली सीओ नरेश कुमार झा ने बताया कि घटना स्थल की जाच की जायेगी। जाचोपरात अवैध दखलकार को उक्त जमीन से बेदखल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी