बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया विवि प्रशासन

मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने बिहार में आए बाढ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 06:08 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया विवि प्रशासन
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया विवि प्रशासन

मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने बिहार में आए बाढ़ से जान-माल को हो रहे नुकसान पर ¨चता व्यक्त की है। कुलपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कॉलेज शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बाढ़ से काफी परेशानी हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन सभी बाढ़ पीड़ितों के दुख में साथ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी स्नाकोत्तर विभागों एवं कॉलेजों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से बाढ़ पीड़ितों के सहायता को आगे आने की अपील की है। साथ ही विश्वविद्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में अधिक से अधिक योगदान करने का आह्वान किया है।

chat bot
आपका साथी