हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बहारीगंज(मधेपुरा) : थानाक्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर में ¨फनो पेमेंट बै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:38 AM (IST)
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बहारीगंज(मधेपुरा) : थानाक्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर में ¨फनो पेमेंट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर संचालक ने एक युवक को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस संबंध में बिहारीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि सोमवार को दिन के 12 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। केन्द्र के समीप बाइक लगाकर अंदर पहुंचते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए संतोष कुमार मेहता, पिता पुलकित मेहता रहटा चैमुख वार्ड छह, थाना बिहारीगंज रुपया मांगने लगा। इसका विरोध करने पर देसी हथियार निकालकर जान मारने की धमकी देने लगा। स्थिति को भांपते हुए उसे पकड़ लिया गया। उसे पकड़ते ही उसका साथी अरूण मेहता एवं एक अन्य भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना थानाध्यक्ष को देने के बाद पुलिस बलों स्थल पर पहुंचकर युवक को हथियार के साथ हिरासत में लिया। वहीं आरोपी संतोष का कहना है कि ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक मुकेश कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर दो वर्ष पूर्व पांच हजार रुपया लिया था। जिसे रुपये मांगने गए थे। इसी बात पर आक्रोशित होकर मुकेश अपने साथी के साथ मारपीट करते हुए पकड़कर हाथ-पैर बांध दिया। साथ ही मेरे साथ आए अरूण मेहता को भाग जाने को कहा। जो भयभीत होकर भाग गया। इसके बाद कमर में बिना कारतूस का एक देसी पिस्टल डालकर पुलिस को सूचित कर पकड़ा दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीडी पंडित का कहना है कि ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। अनुसंधान में दोषी जो भी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी