शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

मधेपुरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का भौतिक सत्यापन क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:01 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 12:01 AM (IST)
शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन
शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

मधेपुरा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार को उदाकिशुनगंज थाने में लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया गया। एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा आ‌र्म्स वेरीफिकेशन के लिए तिथि का निर्धारण किया है। हथियारों का भौतिक सत्यापन थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह और सीओ विजय कुमार राय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यद्यपि कई क्षेत्र से आ‌र्म्स जांच कराने के लिए लोग नहीं पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 32 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है। तय समय पर भौतिक सत्यापन नहीं कराने वालों की अनुज्ञप्ति रद की अनुशंसा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी