मानव जीवन के कल्याण को लेकर करें काम

मधेपुरा। मानव जीवन के कल्याण को लेकर कार्य करने वालों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 05:23 PM (IST)
मानव जीवन के कल्याण को लेकर करें काम
मानव जीवन के कल्याण को लेकर करें काम

मधेपुरा। मानव जीवन के कल्याण को लेकर कार्य करने वालों पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। यह कार्य सबसे बड़ा पुण्य है। ये बातें औराय गौठ बस्ती के भभो स्थान परिसर मे आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ माधवानंद आचार्य जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को समाज के कल्याण को लेकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की पहली पाठशाला उसका घर ही होता है। घर में जैसा माहौल होता है,मनुष्य का स्वभाव भी उसी तरह का होता है। प्रवचन के दौरान संगीतमय भजन व कीर्तन से माहौल काफी भक्तिमय बना हुआ है। भागवत कथा को सफल बनाने में सिकंदर शर्मा, विजय चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, सुबोध कुमार ¨सह, दिनेश गोस्वामी, सुलो यादव, सिकंदर शर्मा, शोभा यादव, रघुवीर गोस्वामी, नीतीश चौधरी, बिरेन्द्र चौधरी, सियाराम पोद्दार, ब्रजेश चौधरी सहित कई लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी