समाज को बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार : जाप

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नागरिकता कानून (सीएए एनआरसी) देश में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 02:08 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:07 AM (IST)
समाज को बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार : जाप
समाज को बांटने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार : जाप

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को नागरिकता कानून (सीएए, एनआरसी) देश में बढ़ती महंगाई, लूट,अपहरण के विरोध में जनधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र यादव ने किया।धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाप प्रखंड अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार देश और समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। देश में आपसी भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। नागरिकता कानून से समाज में विद्वेष का वातावरण कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश जल रहा है जामिया और जेएनयू में छात्रों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। सीएए और एनआरसी के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों का केंद्र सरकार की पुलिस प्रशासन क्रूरता पूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस कानून को वापस लेने की मांग की। कानून वापस नहीं लेने पर लगातार आंदोलन चलाने की बात कही गई। मौके पर जाप कार्यकर्ता रामचंद्र पंडित, जिला महासचिव दयानंद यादव, मुकेश यादव, पंचानंद भारती, अनिल बंधु, अशोक यादव, अमन यादव, करण कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, दिलखुश कुमार, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, सीता देवी, राधा देवी, ललिता देवी, पिकी देवी, अशोक पासवान, प्रमोद पासवान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी