रेणु कुशवाहा करेंगी नई पार्टी का गठन

मधेपुरा। नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी रेणु कुशवाहा एवं भाजपा के मधेपुरा लोकसभा के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 07:22 PM (IST)
रेणु कुशवाहा करेंगी नई पार्टी का गठन
रेणु कुशवाहा करेंगी नई पार्टी का गठन

मधेपुरा। नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी रेणु कुशवाहा एवं भाजपा के मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे। जिले अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए दोनों ने बताया कि राज्य को बेहतर विकल्प देने के लिए जल्द एक नई पार्टी का गठन किया जा रहा है। पार्टी बनाने के बाद अन्य दलों से गठबंधन की सम्भावना तलाशी जाएगी। गठबंधन नही होने की स्थिति में पार्टी विधानसभा का चुनाव अकेले ही लड़ेगी। मौके पर पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। इन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। देश को राह दिखाने वाला बिहार आज हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। किसानों की स्थिति बदहाल हुई है। उन्हें अनाज की उचित कीमत नही मिल पा रही है। इन्होंने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर कहा कि बेरोजगारी चरम पर रहने के कारण यह हालत है। बच्चे अगर पढ़ लिख कर रोजगार पाते तो यह नौबत नही आती। लेकिन यहां बेरोजगारी चरम पर है।

chat bot
आपका साथी