कृषि कर्मचारियों ने की दानाविहीन खेतों की जांच

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों द्वारा मक्के की खेती में दाना निक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 02:56 AM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 02:56 AM (IST)
कृषि कर्मचारियों ने की 
दानाविहीन खेतों की जांच
कृषि कर्मचारियों ने की दानाविहीन खेतों की जांच

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किसानों द्वारा मक्के की खेती में दाना निकलने की शिकायत को कृषि विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में कर्मियों द्वारा इस दिशा में कार्य आरंभ किया गया है। इस सिलसिले में शनिवार और रविवार को किसान सलाहकार अनिल कुमार पाठक एवं कृषि समन्वयक अर्पणा कुमारी ने प्रखंड के खाड़ा, शाहजादपुर, नयानगर सहित कई क्षेत्रों का दौराकर किसानों के खेत पर जाकर स्थलीय जांच की गइ्र। खाड़ा के किसान श्यामल किशोर ¨सह, मुकुंद ¨सह, अजय ¨सह, विलास मेहता, दिलीप मेहता, शिवेंद्र कुमार ¨सह, नंदकिशोर ¨सह सहित कई किसानों ने कृषि कर्मियों को अपने मक्के की बाली को दिखाते हुए कहा कि दाना नहीं होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए यह भी कहा कि अपने लहलहाते फसल देखकर जितना खुश हो रहे थे, लेकिन अब मकई की हालात देखकर कलेजा फट रहा है। जबकि कुछ किसानों ने कहा कि वे अब इस स्थिति में भी नहीं हैं कि साहूकारों का कर्ज चुका पाएं। खाड़ा, बुधामा, शाहजादपुर, नयानगर सहित कई पंचायतों के किसानों ने कृषि अधिकारीयों से यह भी शिकायत किया है कि मक्के की बीज काफी महंगे दाम दो हजार से बाइस सौ रूपए पॉकेट की खरीदारी भी की थी। दुकानदार के द्वारा गारंटी ली थी कि पैदावार अच्छी नहीं हुई तो दुगुना पैसा लौटाएंगे। परंतु अब वे मुकर रहे हैं। किसानों ने कई दुकानदारों पर नकली बीज देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर कृषि कर्मियों ने खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर से मिलकर किसानों की समस्या से रूबरू हुए। वहीं किसानों को मुआवजा देने को लेकर प्राप्त आवेदन की भी चर्चा हुई। किसानों ने कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ साथ जिला पदाधिकारी से भी इस समस्या की ओर ध्यान देने एवं मुआवजा वितरण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी