गबन के आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

मधेपुरा : स्कूल भवन निर्माण कार्य की राशि गबन करने के आरोपित शिक्षक ओम प्रकाश ऋषिदेव को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Apr 2018 06:23 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 06:23 PM (IST)
गबन के आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
गबन के आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

मधेपुरा : स्कूल भवन निर्माण कार्य की राशि गबन करने के आरोपित शिक्षक ओम प्रकाश ऋषिदेव को भर्राही ओपी पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित शिक्षक पर चार लाख 68 हजार 388 रुपये गबन करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सोनाय स्थान धुरगांव के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ऋषिदेव को विद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि के रूप में सात लाख दस हजार रुपया विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया था। उक्त राशि में से 4,68,388 रुपये का गबन प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ऋषिदेव के द्वारा कर लिया गया। गबन के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदर जर्नादन प्रसाद निराला ने भर्राही ओपी में 14 अप्रैल को गबन के आरोपित पूर्व प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ऋषिदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भर्राही ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 14 अप्रैल की रात्रि ही आरोपी ओम प्रकाश ऋषिदेव को धुरगांव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष भर्राही अमित कुमार ने बताया कि गबन के आरोपित पूर्व प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी