कलाम के सपनों के भारत की तरफ बढ़ रहा देश

मधेपुरा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा में आयोजित की गई। इस मौके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 12:48 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:13 AM (IST)
कलाम के सपनों के भारत की तरफ बढ़ रहा देश
कलाम के सपनों के भारत की तरफ बढ़ रहा देश

मधेपुरा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा में आयोजित की गई। इस मौके प्रधानाध्यापक सचिन्द्र पासवान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ.कलाम महान वैज्ञानिक, दार्शनिक, शिक्षाविद, अछ्वुत अभियंता, कुशल प्रशासक तथा मिसाइल मैन थे। देश के राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल अनुकरणीय था। वहीं मौके पर यहिया सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. कलाम एक दुर्लभ व्यक्तित्व के स्वामी थे। शिक्षा के क्षेत्र में वे रोल मॉडल थे। मौके पर संकुल समन्वयक विजय कुमार, शिक्षक प्रणव कुमार, संजय कुमार सुमन, सुभाष पासवान, अमीम आलम , फैयाज अहमद, शिक्षिका नुजहत परवीन, श्वेता कुमारी सहित बाल संसद के प्रतिनिधिगण तथा छात्र उपस्थित थे।

शंकरपुर (मधेपुरा): डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती सावित्री नंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। मौके पर प्राचार्य आमोद कुमार ने कहा कि डॉ.अब्दुल कलाम देश के लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे। मौके पर शोभा कुमारी, ई. नीरज, प्रियम, प्रियंका, विनोद, संजय, कल्पना झा, राहुल सिंह, विवेक एवं मु. अलिमुद्दीन के साथ कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी