मुरलीगंज में आटो के अस्थायी पड़ाव से लग रहा जाम

संवाद सूत्र मुरलीगंज (मधेपुरा) शहर मे आटो के अस्थायी पड़ाव से जाम की समस्या उत्पन्न हो रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 04:49 PM (IST)
मुरलीगंज में आटो के अस्थायी पड़ाव से लग रहा जाम
मुरलीगंज में आटो के अस्थायी पड़ाव से लग रहा जाम

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : शहर मे आटो के अस्थायी पड़ाव से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं दुकानदार सड़क तक अतिक्रमण कर सामन रख देते हैं। इससे रोजाना जाम लगती है। वहीं सड़क पर जहां- तहां बेतरतीब खड़े आटो व ई रिक्शा से भी परेशानी होती है। सड़क किनारे फुटकर दुकानदार भी कब्जा जमाकर लगातार अतिक्रमण फैला रहे हैं। खासकर आटो व ई रिक्सा चालक अपने वाहन को शहर के अलावा एसएच 91 (दुर्गा मंदिर चौक से बिहारीगंज वाली सड़क) और एनएच 107 (बेंगापुल और मीरगंज चौक) मुख्य मार्ग पर जहां तहां खड़ा करते हैं। इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इसे देखने और कार्रवाई करने वाले संबंधित पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। दिन-प्रतिदिन अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण और अस्थायी स्टैंड से शहरवासी परेशान रहते हैं। मुख्य बाजार में आटो चालक सवारियों को अपने वाहनों में बैठाने के जुगत मे वाहनो को बीच सड़क पर खड़ा करते हैं। जो दुर्घटना को आमंत्रण देते रहता है। बड़े वाहन से लेकर दो पहिया वाहन चालकों के थोड़ा सा भी नियंत्रण खोते ही दुर्घटना होने की पूरी संभावना दिखती है। बाजार में आटो व ई रिक्सा का अत्यधिक प्रवेश और अवैध पार्किग जाम का मुख्य कारण है। वहीं शहर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर चौक, रेलवे ढाला, हाट बाजार, बेंगापुल, गोलबाजार, मिड्ल चौक, सिनेमा चौक से हरिद्वार चौक वाली सड़क, मीरगंज चौक सहित शहर के कई मुख्य सड़को पर अवैध पार्किग बनते जा रहा है। इस कारण बाजार मे घंटों जाम की समस्या बनी रहती है।

chat bot
आपका साथी