नशामुक्त बिहार निर्माण में दें अपना सहयोग

मधेपुरा। घैलाढ़ प्रखंड के अर्राहा, महुआ, दियारा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सदस्य रीता दे

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 03:51 PM (IST)
नशामुक्त बिहार निर्माण में दें अपना सहयोग
नशामुक्त बिहार निर्माण में दें अपना सहयोग

मधेपुरा। घैलाढ़ प्रखंड के अर्राहा, महुआ, दियारा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सदस्य रीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने नशा मुक्ति बिहार निर्माण के लिए मानव श्रृंखला की सफलता के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर रीता देवी ने कहा कि शराबबंदी सरकार का बड़ा फैसला है। जिसका हम बिहार के लोगों को अधिक से अधिक समर्थन देना चाहिए। शराबबंदी से सबसे अधिक फायदा गरीब परिवारों को मिला है और परिवार में सुख शांति आयी है। 21 जनवरी को आयोजन मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी नशा मुक्त बिहार बनाने के लिए एक और बड़ा कदम साबित होगा।

मानव श्रृंखला के पूर्वाभ्यास में आशा देवी, ललिता देवी, पुष्पा कुमारी, राबड़ी देवी, काजल कुमारी, बिजली देवी, अनिता देवी, चन्द्रकला देवी, नीतू देवी, बबिता देवी, जूली देवी, मुन्नी देवी, रमरेखा देवी, गुड़िया देवी, छोटी कुमारी, अंजली कुमारी, पायल कुमारी, सुशीला देवी, बेचनी देवी, जयकांती देवी, संझा देवी आदि शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में राजू ¨सह, अरविन्द ¨सह, शिवजी ¨सह, चन्द्रमोहन ¨सह, अशोक ¨सह, फुलेश्वर ¨सह, मंटुन ¨सह, संतोष ¨सह आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी