मनिहारी में हर पल बिगड़ रही स्थिति, नए गांवों में फैल रहा पानी

कटिहार। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मनिहारी में तेजी से पानी का फैलाव हो रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM (IST)
मनिहारी में हर पल बिगड़ रही स्थिति, नए गांवों में फैल रहा पानी
मनिहारी में हर पल बिगड़ रही स्थिति, नए गांवों में फैल रहा पानी

कटिहार। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से मनिहारी में तेजी से पानी का फैलाव हो रहा है। पानी निचले इलाकों से अब ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगा है। गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार के सुबह छह बजे तक 12 घंटे में जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, फिलहाल जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। जलस्तर में वृद्धि के कारण धुरियाही पंचायत की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई गांव व टोले इसकी चपेट में आने लगे हैं। वहीं मुख्य गंगा घाट मनिहारी में भी पानी फैलने लगा है। मुख्य गंगा घाट मंदिर व लंच घाट, पुलिस कैंप वाले स्थान को छोड़ चारों ओर पानी फैल चुका है। जलस्तर में वृद्धि के कारण उत्तरी व दक्षिणी काटाकोश पंचायत के निचले इलाके में पानी का फैलाव हो गया है। वहीं नगर के आजमपुरगोला के समीप पानी पूरे रौद्र रूप में ग्रामीण क्षेत्र में प्रवेश को आतुर है। इस हालत में एक-दो दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है। सीओ संजीव कुमार क्षेत्र में भ्रमण कर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सीओ संजीव कुमार ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आवागमन के लिए छह नाव का परिचालन किया जा रहा है। हर स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी