पप्पू हत्याकांड में चार नामजद के खिलाफ केस

मधेपुरा। सदर थाना अंतर्गत पिठाही गांव में बुधवार की रात्रि युवक पप्पू यादव की हुई हत्या मामल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM (IST)
पप्पू हत्याकांड में चार नामजद के खिलाफ केस
पप्पू हत्याकांड में चार नामजद के खिलाफ केस

मधेपुरा। सदर थाना अंतर्गत पिठाही गांव में बुधवार की रात्रि युवक पप्पू यादव की हुई हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी ¨सकू देवी के बयान पर चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी हो कि मृतक पप्पू यादव की हत्या भोज खाकर लौटने के दौरान रास्ते में गोली मारकर कर दिया गया था। हत्या मामले में पुलिस ने नवीन कुमार, अभय यादव मठाही एवं चंदन कुमार, सूरज यादव पिठाही के खिलाफ मुकदमा किया है। मृतक के पत्नी ¨सकू देवी ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व सत्संग स्थल के चयन को लेकर उनके पति पप्पू यादव का नवीन कुमार, अजय यादव, चंदन कुमार एवं सूरज यादव के साथ विवाद हुआ था। विवाद के इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दिया था। इस बात को सभी ग्रामीण जानते थे। उसी विवाद को लेकर ही नामजद व्यक्तियों ने हत्या कर दी है। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर चार नामजद के खिलाफ केस किया है। नामजद अरोपि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। बहुत जल्द सभी अरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी