नकली पुदीन हरा दवाई मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

मधेपुरा। कुमारखंड थाना के टिकुलिया बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बरामद नकली पुदी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 05:31 PM (IST)
नकली पुदीन हरा दवाई मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
नकली पुदीन हरा दवाई मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

मधेपुरा। कुमारखंड थाना के टिकुलिया बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बरामद नकली पुदीन हरा दवाई को लेकर डाबर कंपनी के जांच कर्ता चन्द्रशेखर ¨सह ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर डाबर कंपनी के मुख्य जांच कर्ता सहयोगी रणजीत कुमार ¨सह एवं कुमारखंड थाना पुलिस एसएचओ सुबोध कुमार यादव, एएसआई आदित्य शर्मा के साथ छापामार कर ढाई लाख से अधिक मूल्य का नकली पुदीन हरा दवाई का 1250 बोतल, 12,500 रेपर एवं अन्य सामग्री बरामद किया था। इसको लेकर कुमारखंड थाना में कांड प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त कुलदेव यादव (65) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी