ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर व अन्य पंचायत के गांवों में पहुंच कर लोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 05:30 PM (IST)
ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद
ऐतिहासिक व साहसिक निर्णय से बढ़ा देश का मान : अरबिद

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर व अन्य पंचायत के गांवों में पहुंच कर लोगों के बीच भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पत्र बांट रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र संख्या 21 से 28 तक कुल आठ आठ बूथों पर जन संपर्क अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां लेकर लोगों के घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे टर्म के पहले एक साल की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही प्रधानमंत्री का पत्र तथा बीते एक साल में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों से संबंधित पुस्तिका का वितरण किया। मौके पर भाजपा नेता अरबिद सिंह ने कहा कि दूसरे टर्म के पहले वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिया। प्रधानमंत्री का निर्णय देश हित में हुआ। निर्णय बेहद ही सराहनीय रहा। इसके साथ ही आमजनों के हित में विकासात्मक काम हुए। सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही हैं। मौजूद दौर में भी आमजनों के हित में बड़े कदम उठाए गए। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लॉकडान जैसे फैसले से करोड़ों लोगों की जान बची। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का मकसद आमजनों तक सरकार के काम को रखना है। लोग जान ले कि उनके हित में कौन कौन से काम हुए हैं। लोगों के सुझावों और विचारों को एकत्रित कर केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजेंगे। मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारे इस अभियान को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है। वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के सबल नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा बीते छह वर्षो में हासिल की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिणाम है। कांग्रेस के कारण लोगों के मन में जो नाउम्मीदी बस गई थी, मोदी सरकार ने उनमें एक नई आशा का संचार किया है। मौके पर भाजपा नेता अरविद कुमार सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, मंडल महामंत्री अजीत कुमार सिंह, शक्ति केंद्र के प्रभारी हीरा प्रसाद सिंह, शक्ति केंद्र के प्रमुख पवन कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष पूरण ऋषिदेव, गुरुदेव ठाकुर, राजीव मंडल, फिरदेव साह, सोना सिंह, मनोज चौरसिया एवं घनश्याम पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी