देश की एकता व अखंडता का संकल्प ले मनाएं स्वतंत्रता दिवस : डा. बंदना

संवाद सूत्र मधेपुरा स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:35 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:35 PM (IST)
देश की एकता व अखंडता का संकल्प ले मनाएं स्वतंत्रता दिवस : डा. बंदना
देश की एकता व अखंडता का संकल्प ले मनाएं स्वतंत्रता दिवस : डा. बंदना

संवाद सूत्र, मधेपुरा : स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हाली क्रास प्लस टू स्कूल व हाली क्रास ग‌र्ल्स स्कूल के छात्रों ने तिरंगा शोभायात्रा निकाली।

विद्यालय की प्राचार्य डा. बंदना कुमारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान व आजादी के 75वें वर्ष को धूमधाम से मनाने के लिए तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निकाल कर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने व एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। शोभायात्रा कर्पूरी चौक से शहीद चुल्हाय चौक व सुभाष चौक तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयकारा लगाया। इससे पूरा माहौल देशभक्ति का बना रहा है।

उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में छात्रों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। शोभायात्रा साइकिल, मोटरसाइकिल व गाड़ियों द्वारा तिरंगा लेकर निकाला गया। बताते चलें कि इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य डा. बंदना कुमारी ने विभिन्न दुकानों, पुलिस सुरक्षा बल, आटो रिक्शा चालक सहित अन्य को तिरंगा भेंट कर देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सदर अनुमंडल कार्यालय में विद्यालय सचिव गजेंद्र कुमार, प्राचार्य डा. बंदना कुमारी, छात्र राजीव कुमार, कृष्णा कुमार, महक यादव, सौम्या सांडिल्य ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार को तिरंगा भेंट किया। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक अवधेश कुमार, विपिन कुमार, अमित, मनीष, राजीव, विवेक, अमोल, मोतिउर रहमान, मनोज झा, अरविद, राजकुमार यादव, दिनेश यादव, डा. प्रो. आरती झा, राम्या, प्रीति, नयना, बिजेद्र, अरविद यादव, अंजली सुमन सिंह, ज्योति कुमार, रेशमी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी