विद्यालयों में खुलेंगे पुस्कालय, विभागीय स्तर से उपलब्ध कराई गई पुस्तकें

संवाद सूत्र मधेपुरा (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार पुस्तकाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 06:35 PM (IST)
विद्यालयों में खुलेंगे पुस्कालय, विभागीय स्तर से उपलब्ध कराई गई पुस्तकें
विद्यालयों में खुलेंगे पुस्कालय, विभागीय स्तर से उपलब्ध कराई गई पुस्तकें

संवाद सूत्र, मधेपुरा (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों को विभागीय स्तर से बच्चों के शैक्षणिक व सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकाशन की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। अब विद्यालयों में नामांकित बच्चे पुस्तकालयों में बैठकर विभिन्न पुस्तकों का अध्ययन कर जहां अपना बौद्धिक विकास कर सकेंगे। वहीं खुद का अध्ययन कर देश विदेश की जानकारी साझा कर सकेंगे। प्रखंड संसाधन केंद्र पुरैनी में शिविर का आयोजन कर सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। वितरण किए जा रहे पुस्तकों में सामाजिक, आर्थिक, जीवन वृतांत, निबंध, ज्ञानवर्धक कहानी, आत्मकथा, विज्ञान,भाषा व गणित से संबंधित हर प्रकार के पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के 42 प्राथमिक, 36 मध्य व दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बीच पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। इस बाबत बीआरपी ममता कुमारी ने बताया कि विभागीय स्तर से नेशनल बुक ट्रस्ट प्रकाशन के माध्यम से वर्ग एक से पांच लिए 42 सेट, वर्ग छह से आठ के लिए 34 सेट व वर्ग 11 तथा 12 के लिए चार सेट, नियो लिट्रेट्स एंड चिल्ड्रन लिटरेचर मैटेरियल्स बैंक, सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ इंडियन लैंग्वेज प्रकाशन के वर्ग एक से पांच के 42 सेट, वर्ग छह से आठ के 34 सेट, किलकारी- बिहार कला भवन प्रकाशन से वर्ग एक से पांच के लिए 42 प्रति, वर्ग छह से आठ के लिए 34 प्रति, ज्ञान गंगा प्रकाशन से वर्ग 11 व 12 के लिए चार सेट, ज्ञान विज्ञान एडुकेयर प्रकाशन से चार सेट, प्रतिभा प्रतिष्ठान प्रकाशन से चार सेट पुस्तक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना ने सभी प्राथमिक, मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए मुफ्त में पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं। इसका वितरण विद्यालय वार किया जा रहा है। मौके पर शिक्षक मनजीत कुमार मौर्य, मनीष कुमार,अजीत श्रीवास्तव, उत्तम कुमार, गौतम कुमार, पवन कुमार, ब्रह्मानंद कुमार, मणी राम, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, अभय कुमार सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी