मंदिरों में विवाह पंचमी का हुआ आयोजन, भजन-कीर्तन के साथ पूरी रात चला विवाहोत्सव

संवाद सूत्र मधेपुरा विवाह पंचमी के मौके पर बुधवार की रात जिले के राम-जानकी मंदिरों म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:55 PM (IST)
मंदिरों में विवाह पंचमी का हुआ आयोजन, भजन-कीर्तन  के साथ पूरी रात चला विवाहोत्सव
मंदिरों में विवाह पंचमी का हुआ आयोजन, भजन-कीर्तन के साथ पूरी रात चला विवाहोत्सव

संवाद सूत्र, मधेपुरा : विवाह पंचमी के मौके पर बुधवार की रात जिले के राम-जानकी मंदिरों में विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीराम व मां सीता का विवाह हुआ।

जिले के सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर में राम-जानकी विवाहोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीत गया। मंदिर में कीर्तन मंडली द्वारा राम-सीता के जीवन से जुड़े भजन का आयोजन किया गया। विवाह को लेकर ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों की काफी भीड़ थी। आयोजक सह पूर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव ने बताया कि यहां पिछले 30 साल से विवाह पंचमी का आयोजन किया जा रहा है। विवाह पंचमी श्रीराम व सीता के विवाह के वर्ष गांठ के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि तुलसीदास ने इसी दिन रामचरित मानस पूरी की थी। लिहाजा इस दिन विषेष पूजन और अनुष्ठान करते हैं।

कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन विवाह पंचमी के मौके पर कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कुश्ती में बिहार समेत यूपी, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, नेपाल समेत अन्य राज्यों के नामी पहलवान भाग लेकर अपने कला का प्रदर्शन करते हैं। रात में इस बार बेगुसराय के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो दिनों के लिए गुरुवार से मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी