बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के रतनपुरा में नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)
बाइक के लिए विवाहिता की हत्या
बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के रतनपुरा में नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुधीर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गंगेल थाना बनमनखी निवासी बबलू मंडल ने बेटी कंचन की शादी दो वर्ष पूर्व रतनपुरा निवासी अजय मंडल के पुत्र सुधीर से की थी। कुछ दिनों पति, सास व ससुर दहेज के प्रताड़ित करने लगा। इस संबंध में थाना को दिए आवेदन में मृतका के पिता ने कहा कि दामाद व ससुरालवाले माता-पिता बाइक व एक भैंस की मांग करने लगे। जब मांग को पूरा करने असमर्थता जताई तो पुत्री के साथ मारपीट शुरू हो गया। 15 जनवरी को भी बेटी से मिलकर उसे ढांढस बंधा कर आए थे। शनिवार को सूचना मिली की बेटी की ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है।

इस मामले में मृतका के पति सुधीर मंडल पिता अजय मंडल, सास बिना देवी, देवर गोलू मंडल एवं महेश मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दहेज के कारण हत्या की बात लड़की पक्ष वाले बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई है। वहीं, अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी