बहाली में धांधली के खिलाफ परिवार संग भूख हड़ताल पर बैठी पूजा

मधेपुरा। सेविका पद पर बहाली के नाम पर धांधली किए जाने के विरोध में सदर प्रखंड अंतर्गत मदनपुर निवासी

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 05:47 PM (IST)
बहाली में धांधली के खिलाफ परिवार संग भूख हड़ताल पर बैठी पूजा

मधेपुरा। सेविका पद पर बहाली के नाम पर धांधली किए जाने के विरोध में सदर प्रखंड अंतर्गत मदनपुर निवासी पूजा कुमारी ने सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठ गई। पिछले तीन दिनों से वह धरना पर बैठी हुई थी। इस भूख हड़ताल पर बैठने के बाद उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 201 पर मै¨पग पंजी में नाम अंकित रहने के बावजूद सीडीपीओ ने दूसरे को जॉब कोर्स पर भेज दिया है। जो साजिश बताया है। पूजा ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 201 पर बहाली के लिए वर्ष 2013 से संघर्ष कर रही हैं। सीडीपीओ ने बहाली के बदले रूपये की मांग कर रही थी। जब नहीं दिया तो उसने कल्याण विभाग के सचिव को उन्होंने उनके परिवार पर नौकरी का बहाना बनाकर पत्र लिखा। बावजूद जब विभाग ने स्पष्ट किया कि पंद्रह हजार रुपया से कम वेतन पाने वाले परिवार के सदस्य को आंगनबाड़ी केन्द्र में नौकरी दी जा सकती है। लेकिन वरीय आदेश के बावजूद सीडीपीओ ने बहाल करने के बजाए दूसरे को बहाल कर दिया। पूजा का आरोप है कि जिस महिला का बहाल किया गया वो इस पोषक क्षेत्र के मे¨पग पंजी में नाम नहीं है। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अन्न जल का त्याग कर जान दे देंगी।

chat bot
आपका साथी