आग लगने से चार घर जलकर राख

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी स्थित कोल्हुआ में आग लगने से चार परिवार का घर जलकर र

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 08:36 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 08:36 PM (IST)
आग लगने से चार घर जलकर राख

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी स्थित कोल्हुआ में आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख हो गया। इस बावत हमीदा खातून, मु. जन्नत, मु. सुलतान, मु. नूर आलम को आवासीय घर में अचानक आग लगने से घर में रखे सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि रात के 12 बजे जलावन से निकले चिंगारी से उनलोगों का घर जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सुचना पाते ही सीओ ज्ञान प्रकाश सेराफीन ने राशि व अनाज दिया। वहीं पंचायत के मुखिया विष्णुदेव यादव ने पीड़ित परिवार को एक-एक हजार रूपया नगद दिया। राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार ने पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी