खतियान के आधार पर अब नहीं कटेगा राजस्व रसीद

संवाद सहयोगी (कुमारखंड) मधेपुरा : अंचल में बढ़ते भूमि विवाद को देखते हुए हाल के सर्वे खतियान के आधार

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 07:56 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 07:56 PM (IST)
खतियान के आधार पर अब नहीं कटेगा राजस्व रसीद

संवाद सहयोगी (कुमारखंड) मधेपुरा : अंचल में बढ़ते भूमि विवाद को देखते हुए हाल के सर्वे खतियान के आधार पर कट रहे राजस्व रसीद पर अंचलाधिकारी ने तत्काल रोक लगा दी है। हाल में मंगलवार को लगाए जा रहे जनता दरबार में वादी और प्रतिवादी दोनों के पास राजस्व रसीद के निर्गत होने की बात सामने आई। मामले में कुमारखंड और श्रीनगर थाना में चार लोगों की हत्या और दो लोगो को गोली मारने की घटना के साथ-साथ अंचल में भू-विवाद से जुड़े हजारों मामले की समीक्षा से स्पष्ट हुआ कि इस समस्या की जड़ में राजस्व रसीद है। एक ही जमीन का राजस्व रसीद एक पक्ष को रजिस्टर टू के आधार पर तो दूसरे पक्ष को हाल सर्वे खतियान के आधार पर राजस्व कर्मचारी द्वारा राजस्व रसीद निर्गत कर दिया गया है। मंगलवार को जनता दरबार में भी इसी प्रकार के कई मामले सामने आए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुमारखंड थाना पर आयोजित जनता दरबार से ही अंचलाधिकारी भुवनेश्वर झा ने अंचल निरीक्षक कुमार अरूणदेव को सभी राजस्व कर्मचारी को हाल सर्वे खतियान के आधार पर राजस्व रसीद निर्गत करने से तत्काल रोक दिया। इस संबंध में कहा कि बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर सभी राजस्व कर्मचारी को खतियान के आधार पर रसीद निर्गत करने पर रोक लगा दी जाएगी। अब केवल रजिस्टर टू के आधार पर जमाबंदी कायम रैयत को ही राजस्व रसीद निर्गत किया जाएगा। अंचलाधिकारी के इस निर्णय का समाज सेवी श्यामानन्द सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार, पूर्व जदयू अध्यक्ष नवीन कुमार, काग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया है।

chat bot
आपका साथी