सुशांत व स्मृति सबसे तेज धावक

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 07:12 PM (IST)
सुशांत व स्मृति सबसे तेज धावक

मधेपुरा, संवाद सूत्र : टीपी कॉलेज मैदान पर बीएड छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सुशांत कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय और तृतीय स्थान पर जयकृष्ण कुमार रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्मृति राज, द्वितीय श्वाति प्रिया एवं तृतीय स्थान कंचन ने प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता को शुभारंभ प्राचार्य सुरेश प्रसाद यादव, प्राचार्य डॉ. के पी यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शुक्ल, डॉ. जवाहर पासवान एवं विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना का भी विकास होता है। खेल प्राथमिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक पाठ्यक्रम में रखना चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि खेल से शारीरिक तथा मानसिक विकास के साथ अनुशासन का विकास होता है। खेल प्रतियोगिता का आयोजन पीटीआई मृत्युंजय, डॉ. मिथिलेश, अतिम कुमार, सुप्रित, ललन, सविता द्वारा किया गया। मौके पर विवेकानंद, अशोक कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी