सवा लाख श्रद्घालुओं ने किया बाबा सिंहेश्वर का जलाभिषेक

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 06:16 PM (IST)
सवा लाख श्रद्घालुओं ने किया बाबा सिंहेश्वर का जलाभिषेक

संवाद सहयोगी, सिंहेश्वर, मधेपुरा : सावन की तीसरी सोमवार को बिहारी बाबा धाम के नाम से प्रचलित सिंहेश्वर स्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा पर लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह 4 बजे से लेकर शाम तक पूरे मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पंक्तिबद्ध पूजा की व्यवस्था की गई थी। महिला और पुरूष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्ति लगायी गयी थी। श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखते हुए शिव गंगा पोखर तक दो-दो लाइन लगी हुई थी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

भीड़ को ले आज अल सुबह साढ़े तीन बजे ही एसडीओ बिमल कुमार सिंह एवं एसडीपीओ कैलाश प्रसाद पहुंचे। इसके बाद साढ़े चार बजे एसपी आनंद कुमार सिंह भी मंदिर पहुंचे और प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों को न देख बिगड़ पड़े। उस समय थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के अलावे इक्के-दुक्के ही पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कांवरिये भी पहुंचे थे कोशी का जल लेकर - बाबा धाम की ही तरह सिंहेश्वर स्थान में कांवरिये कांवर लेकर आने लगे हैं। रविवार की रात सुपौल जिले के बकौर गांव से चलकर लगभग एक सौ कावंरिया यहां पहुंचे थे। इन कांवरियों ने कोसी नदी में जन भरा था और पैदल चलते हुए रविवार की रात 11 बजे सिंहेश्वर पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी