बिहार पर राज नहीं नाज करने के लिए वोट करें : सूरजभान

लखीसराय । लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि बिहार पर र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:06 AM (IST)
बिहार पर राज नहीं नाज करने के लिए वोट करें : सूरजभान
बिहार पर राज नहीं नाज करने के लिए वोट करें : सूरजभान

लखीसराय । लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि बिहार पर राज नहीं नाज करने के लिए इस बार आप सभी वोट करें। बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट का नारा लोजपा का है और यह तभी संभव है जब बिहार से नीतीश कुमार की विदाई होगी। सूरजभान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिस राज के साथ दल के सूर्यगढा विधानसभा सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रविशंकर सिंह अशोक के समर्थन में पीरी बाजार के उच्च विद्यालय घोसैठ के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रिस राज ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 15 साल का मौका दिया लेकिन अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं किया। पांच साल का और मौका मांग रहे हैं। लोजपा की प्राथमिकता बिहार फ‌र्स्ट बिहारी फ‌र्स्ट की है। उनकी पार्टी इसी विजन के साथ काम कर रही है। इसका उद्देश्य बिहार को सबसे अग्रणी व विकसित राज्य बनाना है। चुनावी सभा के दौरान मंच से ही जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय अपने समर्थकों के साथ लोजपा में शामिल हुए उन्हें सूरजभान सिंह, प्रिस राज व रविशंकर सिंह अशोक ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। लोजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह अशोक ने भी सभा को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा की अध्यक्षता मनीष यादव ने की जबकि मंच संचालन लोशघानी पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी